आयोजन: रन फॉर यूनिटी दौड़ कल, पुलिस का मार्च पास्ट

खूंटी: सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर 31 अक्तूबर को खूंटी में जिला पुलिस प्रशासन ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया है. इसी बाबत रविवार को एसडीपीओ रणवीर सिंह, मुख्यालय डीएसपी विकास आनंद लागुरी, प्रोबेशनर डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम एवं वरुण रजक के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी दौड़ के लिए जिला […]
सुबह आठ बजे एसएसबी, जैप, सीआरपीएफ 157 बटालियन, जिला पुलिस, सहायक पुलिस की महिला एवं पुरुष की कुल दो बटालियन के अधिकारी व जवान डीएवी खूंटी के बैंड की धुन पर नेताजी चौक से लोयोला ग्राउंड तक मार्च पास्ट किया. इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ सड़क के दोनों छोर पर जमा हो गयी. 30 अक्तूबर को रिहर्सल को मूर्त रूप देने के बाद 31 अक्तूबर की सुबह संभावित सात बजे विधिवत रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन होगा.
अपराह्न में कई कार्यक्रम कचहरी मैदान में होंगे. इसके लिए एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश जारी किये हैं. एसपी ने कहा कि रन फॉर यूनिटी का आयोजन एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. जिसमें ज्यादा से ज्यादा जनता की भागीदारी अपेक्षित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




