निर्धारित समय पर पूरा करें कार्य, नहीं तो होगी कार्रवाई

खूंटी. वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिले को प्राप्त आवास निर्माण के लक्ष्य को पूर्ण करा कर गृह प्रवेश 14 नवंबर से 20 तक कराया जाना है. इस कार्य के लिए सभी प्रखंडों के पंचायतों में प्रत्येक आवास को जनसेवक, पंचायत स्वयंसेवक, सखी मंडल, 20 सूत्री के सदस्य, कमल क्लब के सदस्य, […]
साथ ही जिला स्तर से भी छह टीम प्रतिदिन क्षेत्र भ्रमण कर लाभुकों को जागरूक करते हुए आवास पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है. उप विकास आयुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने सभी कर्मी/पदाधिकारियों को कार्य में उदासीनता एवं शिथिलता बरतने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. उन्होंने सभी लाभुकों से ससमय आवास पूर्ण करने की अपील की है.
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सभी लाभुकों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस चूल्हा एवं सिलिंडर नि:शुल्क वितरण किया जायेगा. योजना के साथ शौचालय का भी निर्माण कराया जाना है, जिसके विरुद्ध स्वच्छ भारत मिशन अथवा मनरेगा मद से 12,000 रुपये की अतिरिक्त राशि का भुगतान किया जायेगा. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में लापरवाही बरतने के कारण अड़की प्रखंड से 190 लाभुक, कर्रा प्रखंड से 116 लाभुक, खूंटी प्रखंड से 160 लाभुक, मुरहू प्रखंड से 254 लाभुक, रनिया प्रखंड से 67 लाभुक एवं तोरपा प्रखंड से 66 लाभुकों के खिलाफ संबंधित थाना में सनहा दर्ज किया गया है. सभी लाभुकों से आवासों को ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करने की अपील की गयी है. यदि लाभुकों को आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की असुविधा हो रही हो तो उप विकास आयुक्त को 70914310076 पर शिकायत कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




