गरीबों का नहीं, अमीरों का विकास कर रही है सरकार

Updated at : 25 Oct 2017 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबों का नहीं, अमीरों का विकास कर रही है सरकार

खूंटी: भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है कृषि. राज्य व केंद्र सरकार किसान विरोधी है. झामुमो का संकल्प है कि झारखंड में सरकार जब तक पेट्रोल एवं डीजल के मूल्य में समुचित कमी नहीं करती है, तब तक झामुमो का आंदोलन जारी रहेगा. उक्त बातें खूंटी में तोरपा विधायक पौलुस सुरीन ने जिला समिति के […]

विज्ञापन

खूंटी: भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है कृषि. राज्य व केंद्र सरकार किसान विरोधी है. झामुमो का संकल्प है कि झारखंड में सरकार जब तक पेट्रोल एवं डीजल के मूल्य में समुचित कमी नहीं करती है, तब तक झामुमो का आंदोलन जारी रहेगा. उक्त बातें खूंटी में तोरपा विधायक पौलुस सुरीन ने जिला समिति के द्वारा पेट्रोल व डीजल के मूल्य में कमी की मांग को लेकर बैलगाड़ी जुलूस व प्रदर्शन के दौरान कही. उन्होंने कहा कि झामुमो आदिवासी, मूलवासी व किसानों की पार्टी है. राज्य के किसान आर्थिक रूप से कमजोर होकर लगातार आत्महत्या कर रहे हैं. रघुवर दास की सरकार गरीबों का नहीं, अमीरों का विकास कर रही है.

नफरत की राजनीति के तहत नये-नये बिल ला रही है. उन्होंने सरकार से अविलंब भूमि अधिग्रहण बिल व धर्मांतरण बिल आदि को वापस लेने की मांग की. झामुमो जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद ने कहा कि भाजपा के शासन में किसी भी समुदाय का समुचित विकास संभव नहीं है. जितने भी किसान आर्थिक रूप से कमजोर होकर आत्महत्या किये हैं, उनकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच हो तो सरकार की कलई खुल जायेगी. आधार कार्ड की अनिवार्यता के कारण अधिकांश गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है.

राज्य में बच्चे भूख से मर रहे हैं. सीएम अगर गरीबों की सुधि लेते तो ऐसी नौबत राज्य में कभी नहीं आती. उन्होंने राशन कार्ड में आधार कार्ड की अनिवार्यता को अविलंब समाप्त करने की मांग की. जिला उपाध्यक्ष मकसूद अंसारी एवं मगन मंजीत तिड़ू ने जल्द सरकार किसानों के हित में डीजल व पेट्रोल के मूल्य में कमी नहीं की तो आंदोलन और तेज होगा. महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्नेहलता कंडुलना, भोलानाथ लाल, गुलशन सिंह मुंडा, राजेन कुजूर ने कहा कि राज्य में अमन चैन व विकास सिर्फ झामुमो की सरकार से ही संभव है. बेशक 2019 का चुनाव झामुमो के खाते में जायेगी.

इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने खूंटी के नेताजी चौक से डीजल व पेट्रोल के बढ़े मूल्य में कमी की मांग को लेकर बैलगाड़ी जुलूस निकाला. जो जिला समाहरणालय तक गया. मांगों के बाबत एक ज्ञापन डीसी को सौंपा गया. जुलूस में कैलाश मुंडा, हारून रशीद, अजय टोप्पो, शेख फिरोज, बेचू महतो, उषा धान, सागु मुंडा, निरंजन टोप्पो, बॉ सिंह मुंडा, जोन मार्शल नाग, लादुरा मुंडा, समीर तोपनो, संजय भेंगरा, मंगल देव मुंडा, हेमंत गुप्ता, रोशन तोपनो, मारकस तोपनो, फूलचंद मुंडा, मोजिर अंसारी, अर्जुन मुंडा, देवगी मुंडू, बागराय मुंडा, योगेंद्र अहीर, गोवर्धन महतो आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola