हौसलों की होती है जीत: डॉ नेलन

Updated at : 06 Oct 2017 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
हौसलों की होती है जीत: डॉ नेलन

खूंटी: स्वास्थ्य के लिए खेलकूद जरूरी है. प्रतियोगिता के आयोजन से व्यक्ति एवं समाज में समरसता की भावना आती है. खेल से जहां हुनर दिखाने का मौका मिलता है, वहीं शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता है. उक्त बातें बिरसा कॉलेज खूंटी के खेल मैदान में कॉलेज की प्राचार्या डॉ नेलन पूर्ति ने गुरुवार को […]

विज्ञापन

खूंटी: स्वास्थ्य के लिए खेलकूद जरूरी है. प्रतियोगिता के आयोजन से व्यक्ति एवं समाज में समरसता की भावना आती है. खेल से जहां हुनर दिखाने का मौका मिलता है, वहीं शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता है. उक्त बातें बिरसा कॉलेज खूंटी के खेल मैदान में कॉलेज की प्राचार्या डॉ नेलन पूर्ति ने गुरुवार को अंतर कॉलेज (रांची विश्वविद्यालय) पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन मौके पर कही. कहा कि जीत हौसलों की होती है. खिलाड़ी अपने हौसलों को बना कर रखें.

खिलाड़ी यह न बतायें कि उसकी तकलीफ क्या है, बल्कि तकलीफ में भी हौसला बुलंद रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें. पूर्व प्राचार्य प्रो एन मांझी ने कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत लगी रहती है. महत्व इस बात की होनी चाहिए कि आपने कितना कौशल दिखाया है. खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन करें. स्वागत भाषण आयोजन समिति के सचिव राज कुमार गुप्ता ने दिया.

प्रतियोगिता में बिरसा कॉलेज खूंटी, केसीबी कॉलेज बेड़ो, डोरंडा कॉलेज रांची, बीएनजे कॉलेज सिसई, सिमडेगा कॉलेज, केओ कॉलेज गुमला की टीमें हिस्सा ले रही हैं. मुख्य अतिथि डॉ नेलन पूर्ति ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया. रेफरी टीम में पीटर मुंडू, नामजन मुरूम, दशरथ महतो शामिल हैं. समारोह में पीसी सोय, एसबी चौधरी, सी खलखो, जे किड़ो, सीए हंस, कैप्टन जयसिंह नाग, कृृष्णा कुमार, संजय बरायुद, घनश्याम मिश्र, विजय प्रधान, सुरेंद्र महतो, प्रदीप, नरेंद्र राम, सुरेश महतो आदि मौजूद थे. प्रतियोगिता का समापन सात अक्तूबर को होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola