खिलाड़ी ईमानदारी से खेलें : बाबूलाल मरांडी
Updated at : 26 Aug 2017 12:01 PM (IST)
विज्ञापन

तोरपा. विजय मुंडू मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार को संत जोसेफ हाइस्कूल मैदान में शुरू हुई. उदघाटन झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने किया. उन्होंने खिलाड़ियों से ईमानदारी से खेलने की बात कही. स्व मुंडू को याद करते हुए बाबूलाल ने कहा कि वह वह कर्मठ तथा समाज के लिए काम करनेवाले व्यक्ति थे. […]
विज्ञापन
तोरपा. विजय मुंडू मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार को संत जोसेफ हाइस्कूल मैदान में शुरू हुई. उदघाटन झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने किया. उन्होंने खिलाड़ियों से ईमानदारी से खेलने की बात कही. स्व मुंडू को याद करते हुए बाबूलाल ने कहा कि वह वह कर्मठ तथा समाज के लिए काम करनेवाले व्यक्ति थे.
इस अवसर पर प्रमुख रोशनी गुड़िया, मुखिया विनीता नाग, सुनीता गुड़िया, झाविमो जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, ईश्वर दत्त, मार्शल मुंडू, अयोध्या राय सहित युवा खेल समिति के भूषण सिंह, दर्शन सांगा, जयकुमार सिंह, प्रमोद तोपनो, विश गुड़िया, संजय सिंह मुंडा, विपिन कुमार, विनोद हेमरोम, पॉल डहंगा, सयुन तोपनो, रोहित सुरीन, अनूप भेंगरा, दीपक हेरेंज, अरविंद सुरीन, अंसेलम कंडुलना आदि उपस्थित थे.
शुक्रवार के मैच के परिणाम
शुक्रवार को खेले गये मैच में बालक वर्ग में इंडियन ऑयल ने झारखंड स्पोर्टिंग को ट्राइब्रेकर में 4-3, खूंटी एफसी ने बीएफसी को ट्राइब्रेकर में 4-3 के अंतर से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया. वहीं बालिका वर्ग में रनिया की टीम ने संत पैत्रिक की टीम को 2-0, जागू ने खूंटी को ट्राइब्रेकर में 4-3 तथा बिरसा एफसी ने तोरपा एफसी को ट्राइब्रेकर में 7-6 के अंतर से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




