जादू-टोना के संदेह में ग्राम प्रधान और पत्नी की हत्या
Updated at : 17 Jul 2017 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : भैंसा की मौत से नाराज खड़िया मुंडा ने जादू-टोना के संदेह में पड़ोसी और ग्राम प्रधान पंडा मुंडा और उनकी पत्नी अनिमा सोय मुरूम की हत्या कर दी. दोनों नि:संतान थे. यह घटना शनिवार की रात मुरहू के रूमूतकेल गांव की है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खड़िया मुंडा फरार है. […]
विज्ञापन
खूंटी : भैंसा की मौत से नाराज खड़िया मुंडा ने जादू-टोना के संदेह में पड़ोसी और ग्राम प्रधान पंडा मुंडा और उनकी पत्नी अनिमा सोय मुरूम की हत्या कर दी. दोनों नि:संतान थे. यह घटना शनिवार की रात मुरहू के रूमूतकेल गांव की है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खड़िया मुंडा फरार है. रविवार की सुबह पुलिस गांव पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेजा. एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा, एसडीपीओ रणवीर सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना कर मुरहू पुलिस को हत्यारे को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. पुलिस खड़िया मुंडा की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है. एसपी अश्विनी ने बताया कि खड़िया के भैंसा की मौत 15 जुलाई को बीमारी से हो गयी थी.
उसे शक था कि नि:संतान पंडा मुंडा (45 वर्ष) व अनिमा सोय मुरूम (40 वर्ष) ने ही जादू-टोना कर उसके भैंसे को मारा है. इसी शक के आधार पर वह शनिवार रात करीब नौ बजे भुजाली लेकर पंडा मुंडा के घर पहुंचा व दरवाजा तोड़ कर कमरे में घुस गया. इसके बाद पति-पत्नी की हत्या भुजाली से कर दी. घटना के बाद गांव में शोक व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




