JPSC Main Result 2025 Declared: खत्म हुआ इंतजार, जेपीएससी मेन्स का रिजल्ट जारी, jpsc.gov.in पर करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 20 May 2025 11:19 PM
JPSC Main Result 2025
JPSC Main Result 2025: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (JPSC Civil Service Main) के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) की तरफ से परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- jpsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं.
JPSC Main Result 2025: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) की तरफ से परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- jpsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं. झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (JPSC Civil Service Main) के रिजल्ट का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. बता दें कि इस परीक्षा में 864 कैंडिडेट्स पास हुए हैं.
झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 29 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया था. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को लंबे समय से मेन्स रिजल्ट का इंतजार था.
JPSC Main Result 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jpsc.gov.in पर जाएं.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest News पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर Press Release and Result of the Combined Civil Services Examination Mains (written) result-2023 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा.
- अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
JPSC Mains Exam Result 2025 Direct Link
छात्र कर रहे थे प्रदर्शन
झारखंड लोक सेवा आयोग की 11वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के लिए अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे थे, पिछले दिनों छात्रों ने जेपीएससी मुख्यालय का घेराव भी किया था. इसके बाद आयोग की ओर से ये आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा.
अब सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी तारीख आयोग की ओर से बाद में घोषित की जाएगी. JPSC की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर रिजल्ट घोषित किए जाने की सूचना दी गई है.
ये भी पढ़ें: UPSC IFS में जज की बेटी ने गाड़ा झंडा, रांची की कनिका को रैंक 1, देखें टॉपर्स लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










