ePaper

जूनियर ईस्ट जोन नेशनल हॉकी में झारखंड महिला टीम बनी चैंपियन

Updated at : 21 Jul 2024 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
जूनियर ईस्ट जोन नेशनल हॉकी में झारखंड महिला टीम बनी चैंपियन

कोलकाता में 12 से 21 जुलाई तक आयोजित दूसरी हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड महिला हॉकी टीम चैंपियन और पुरुष टीम उप विजेता बनी.

विज्ञापन

रांची. कोलकाता में 12 से 21 जुलाई तक आयोजित दूसरी हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड महिला हॉकी टीम चैंपियन और पुरुष टीम उप विजेता बनी. रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में झारखंड महिला हॉकी टीम ने मेजबान पश्चिम बंगाल को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. मैदानी खेल में दोनों टीम एक-एक गोल की बराबरी पर थी. वहीं झारखंड पुरुष टीम फाइनल मुकाबले में ओड़िशा से 2-0 से हार कर उप विजेता बनी. झारखंड महिला टीम के विजेता और पुरुष टीम के उप विजेता बनने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार सहित अन्य ने पूरी टीम को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola