28.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

झारखंड की 1127 पंचायतों में शुक्रवार को पहले चरण का चुनाव, करीब 40 हजार प्रत्याशी अजमा रहे अपनी किस्मत

झारखंड के 21 जिलों के 72 प्रखंडों में शुक्रवार को पहले चरण का चुनाव होगा. इसको लेकर सभी तैयारी पूरी हो गयी है. मतदान कर्मी अपने-अपने बूथों पर पहुंच गये हैं. वहीं, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस कर्मियों की भी मुस्तैदी बढ़ गयी है. 14 मई को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग होगी.

Jharkhand Panchayat Chunav2022: झारखंड में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव 14 मई, 2022 को होगा.राज्य के 21 जिलों के 1,127 पंचायतों में शुक्रवार को वोटिंग है. इस चुनाव में 16,757 पदों के लिए 39,513 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना किस्मत अजमा रहे हैं. पहले चरण की काउंटिंग 17 मई को है.

राज्य के 21 जिलों में है पहले चरण का चुनाव

झारखंड के 21 जिलों के 72 प्रखंड की 1,127 पंचायतों में शुक्रवार को पहले चरण की वोटिंग है. इसके तहत रांची के अलावा दुमका, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले में चुनाव संपन्न होगा.

21 जिलों की प्रखंडवार स्थित
जिला : प्रखंड

रांची : बुंडू, राहे, सोनाहातू और तमाड़
दुमका : रामगढ़, गोपीकांदर, काठीकुंड और शिकारीपाड़ा
धनबाद : तोपचांची, टुंडी और पूर्वी टुंडी
बोकारो : गोमिया और पेटरवार
रामगढ़ : दुलमी, चितरपुर और गोला
लोहरदगा : पेशरार और किस्को
गुमला : रायडीह, सिसई और भरनो
सिमडेगा : कुरडेग, केरसई, बोलबा और पाकरटांड़
पश्चिमी सिंहभूम : बंदगांव, चक्रधरपुर, सोनुआ और गोइलकेरा
सरायकेला-खरसावां : ईचागढ़, कुकड़ू, नीमडीह और चांडिल
पूर्वी सिंहभूम : घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया और गुड़ाबांधा
गढ़वा : चिनियां, रंका, रमकंडा, भंडरिया और बड़गड़
पलामू : मोहम्मदगंज, हैदरनगर, हुसैनाबाद, पिपरा, हरिहरगंज और उटारी रोड
लातेहार : सरयू, लातेहार और चंदवा
चतरा : प्रतापपुर, कुंदा और चतरा
हजारीबाग : चौपारण, बरही, बरकट्ठा, चलकुशा और पदमा
गिरिडीह : जमुआ, गिरिडीह और गांडेय
देवघर : देवघर, मोहनपुर और देवीपुर
गोड्डा : गोड्डा, पोड़ैयाहाट और सुंदरपहाड़ी
साहिबगंज : बोरियो, पतना और बरहरवा
पाकुड़ : पाकुड़

16,757 पदों के लिए होगा चुनाव

पहले चरण में 21 जिलों में 16,757 पदों के लिए चुनाव होगा. इसके तहत जहां 146 पद जिला परिषद सदस्य के लिए है वहीं मुखिया के 1,127 पदों पर चुनाव होगा. इसके अलावा 1,405 पद पंचायत समिति सदस्य के लिए और 14,079 पदों पर ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है.

इन पोस्ट के लिए होगा चुनाव
पद : संख्या

जिला परिषद सदस्य : 146
मुखिया : 1,127
पंचायत समिति सदस्य : 1,405
ग्राम पंचायत सदस्य : 14,079
कुल पदों की संख्या : 16,757

Also Read: पहले चरण का चुनाव कराने गुमला के 2196 मतदान कर्मी पहुंचे बूथ, CRPF और JJ की सुरक्षा में होगी वोटिंग

52 लाख से अधिक वोटर्स करेंगे वोटिंग

पहले चरण के चुनाव के लिए 21 जिलों में 52,22,815 वोटर्स अपने मतों का प्रयोग करेंगे. इसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 26,76,109 और महिला वोटर्स की संख्या 25,46,688 है. इसके अलावा थर्ड जेंडर के 18 वोटर्स हैं. वहीं, इस चुनाव में 16,757 पदों के लिए 39,513 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इसके लिए 14,079 मतदान केंद्र बनाए गये हैं. वहीं, भवनों की कुल संख्या 8,842 है.

मतदान केंद्र और भवनों की स्थिति
बूथ : बूथ संख्या : भवनों की संख्या

सामान्य : 2925 : 1961
संवेदनशील : 5704 : 3525
अति संवेदनशील : 5450 : 3356

इन बैलेट पेपर को जान लें

चार विभिन्न पदों के लिए चार रंग के बैलेट पेपर हैं. प्रत्याशियों को यह जानना जरूरी है कि किस रंग का बैलेट पेपर किस पोस्ट के लिए है.

ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य के लिए : सफेद
मुखिया पद के उम्मीदवार के लिए : गुलाबी
पंचायत समिति के सदस्य के लिए : हरा
जिला परिषद के सदस्य के लिए : पीला

Posted By: Samir Ranjan.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें