Football: झारखंड बालिका फुटबॉल टीम ने नयी दिल्ली को हराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Aug 2024 9:44 PM
नयी दिल्ली के तेजस फुटबॉल मैदान में चल रहे 63वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की अंडर-17 बालिका टीम ने मंगलवार को अपने पहले मुकाबले में नयी दिल्ली को 7-0 से हराया.
63वीं राष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता रांची. नयी दिल्ली के तेजस फुटबॉल मैदान में चल रहे 63वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की अंडर-17 बालिका टीम ने मंगलवार को अपने पहले मुकाबले में नयी दिल्ली को 7-0 से हराया. इसमें बबीता कुमारी ने तीन, पुनिता कुमारी ने दो, पूजा कुमारी व संजना उरांव ने एक-एक गोल किया. टीम की कप्तानी प्रियतम तिर्की कर रही हैं. इनके अलावा टीम में अनीशा उरांव, प्रतिभा भोक्ता, क्रांति उरांव, नैना कुमारी, चांदनी कुमारी, उर्वशी कुमारी, संगीता कुमारी, बबिता कुमारी, संजना उरांव, पुनिता कुमारी, पूजा कुमारी, सोनामती होरो, एब्लिन कुजूर, पूनम कुमारी ललिता बोयपाई शामिल है. बालिका टीम को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री बैद्यनाथ राम, सचिव उमाशंकर सिंह, राज्य परियोजना निदेशक आदित्य रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग सहित अन्य ने बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










