Jharkhand Breaking News LIVE: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने नामकुम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का किया उद्घाटन
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की आज की प्रमुख खबरें.
Jharkhand Breaking News LIVE | मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन चतरा में इटखोरी महोत्सव का उद्घाटन किया. CBSE 12वीं की मुख्य परीक्षा आज से शुरू हो गई. राज्यभर से 40,500 विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं. टाटानगर स्टेशन से सोमवार को 1332 श्रद्धालु श्री अयोध्याधाम के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन से साढ़े 10 बजे रवाना हुए. ऐसी ही झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दिन भर की जरूरी खबरें हम आपको यहां अपडेट करते रहेंगे. बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
नामकुम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का राज्यपाल ने किया उद्घाटन
नामकुम (रांची), राजेश वर्मा : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजधानी रांची के नामकुम औद्योगिक क्षेत्र स्थित मीमेक टेक पार्क में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन किया. राज्यपाल ने रिबन काटने के बाद दीपक प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने कार्यालय का भ्रमण कर सारी जानकारी भी ली. इस दौरान राज्यपाल ने पासपोर्ट वैन का भी उद्घाटन किया. उनके साथ रांची के सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी मनिता के और पासपोर्ट कार्यालय के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
भद्रकाली मंदिर में चंपाई सोरेन ने सहस्रशिवलिंगम का किया जलाभिषेक
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे. इटखोरी महोत्सव का उद्घाटन करने से पहले उन्होंने मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर में पौधरोपण किया और उसके बाद सहस्रशिवलिंगम पर जलाभिषेक किया. हेलीपैड पर डीसी अबु इमरान व एसपी राकेश रंजन ने गुलदस्ता देकर सीएम का स्वागत किया.
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया इटखोरी महोत्सव का आगाज
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर तीन दिवसीय इटखोरी महोत्सव का आगाज किया. उनके साथ मंत्री बादल पत्रलेख, सत्यानंद भोक्ता और विधायक किशुन दास भी मौजूद थे.
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इटखोरी पहुंचे
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन चतरा जिले के इटखोरी पहुंच गए हैं. थोड़ी देर में मुख्यमंत्री तीन दिवसीय इटखोरी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे.

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इटखोरी पहुंचे
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन चतरा जिले के इटखोरी पहुंच गए हैं. थोड़ी देर में मुख्यमंत्री तीन दिवसीय इटखोरी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे.

राजकीय महोत्सव के लिए सज-धजकर तैयार है इटखोरी

तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव आज से शुरू हो रहा है. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन तीन बजे महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम के पहले दिन बॉलीवुड सिंगर अल्ताफ रजा और भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह प्रस्तुति देंगी. कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए