युवा कांग्रेस ने रक्तदान कर मनाई पूर्व पीएम की पुण्यतिथि

स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला युवा कांग्रेस की ओर से रक्तदान किया गया.
जामताड़ा. पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला युवा कांग्रेस की ओर से रक्तदान किया गया. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने रक्तदान कर अपने रक्त वीर होने का परिचय दिया. कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने देश की खुशहाली वह एकता के लिए अपनी जान न्योछावर कर दिया. आज पुण्यतिथि पर उनकी शहादत को नमन करते हुए युवा कांग्रेस ने रक्तदान किया है. मौके पर जिला को-ऑर्डिनेटर भागीरथ पंडित, लखन दास, सरफराज शेख, राहुल कुमार, कुंदन कुमार, अमित मलिक, मेहनाज अंसारी, हरे राम मंडल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










