यूथ क्लब ने विश्व जल दिवस पर निकाली रैली

Updated:
विज्ञापन
यूथ क्लब ने विश्व जल दिवस पर निकाली रैली

जामताड़ा. स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब दुलाडीह की ओर से विश्व जल दिवस पर शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र से रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

जामताड़ा. स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब दुलाडीह की ओर से विश्व जल दिवस पर शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र से रैली निकाली गयी. क्लब के अध्यक्ष विष्णु महतो ने कहा कि विश्व जल दिवस 2025 का विषय ‘ग्लेशियर संरक्षण’ है. जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी गर्म हो जा रहा है. ग्लेशियर पहले से कहीं ज्यादा तेजी से पिघल रहा है. हमें जलवायु परिवर्तन के बारे में भी विचार करने की जरूरत है. हमें पानी के महत्व को समझना होगा. यूथ क्लब की ओर से पानी की रक्षा, जीवन की रक्षा, जल बचाने का करो जतन, ये है जीवन का अमूल्य रत्न का नारा लगा कर लोगों को जागरूक किया गया. मौके पर मिथुन महतो, नारायण मिर्धा, विशाल मिर्धा, राहुल तुरी, किशोर मिर्धा, पिंटू मिर्धा, लखिंदर मिर्धा, एकाशी देवी, चंचला कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola