ePaper

जिप उपाध्यक्ष के छोटे पुत्र ने फांसी लगा कर दी जान, मातम

Updated at : 09 Oct 2025 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
जिप उपाध्यक्ष के छोटे पुत्र ने फांसी लगा कर दी जान, मातम

करमाटांड़ थाना क्षेत्र के काशीटांड़ गांव की घटना है. परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो फंदे से लटका मिला युवक जय कुमार.

विज्ञापन

विद्यासागर. जामताड़ा जिला परिषद उपाध्यक्ष फूलकुमारी देवी व भाजपा नेता महेंद्र मंडल के छोटे पुत्र जय कुमार मंडल (25) ने अपने ही घर में फांसी लगा कर जान दे दी. घटना के बारे में बताया गया कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कांशीटांड़ गांव में अपने दो मंजिला घर स्थित अपने कमरे के सिलिंग फैन में गमछा के फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया. घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार को करमाटांड़ थाना की पुलिस कांशीटांड़ पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा. इस संंबंध में मृतक के पिता महेंद्र मंडल ने कहा कि गुरुवार सुबह काफी देर तक सो कर नहीं उठने पर उनका दरवाजा खटखटाया व बुलाया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला. जब दरवाजा नहीं खोला तो मन में संदेह की भावना से दरवाजा को तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि वह पंखा में एक गमछा द्वारा बांधकर लटका हुआ है. आनन-फानन में उसे तुरंत वहां से खोलकर उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. फिर इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी. इस घटना की खबर सुनते ही परिजनाें व पूरा गांव में मातम छा गया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जिप उपाध्यक्ष को ढांढस बंधाने जिले भर के शुभचिंतक कांशीटांड़ पहुंचे. बताया जाता है कि युवक की शादी मुरलीपहाड़ी में तय हो रही थी, लेकिन इसी बीच ऐसा कदम उठाने से कई तरह की चर्चा हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola