सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र-छात्राओं को कराया गया योग

करमाटांड़ के सरस्वती विद्या मंदिर एवं हटिया प्लॉट सरस्वती विद्या मंदिर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया.
विद्यासागर. करमाटांड़ के सरस्वती विद्या मंदिर एवं हटिया प्लॉट सरस्वती विद्या मंदिर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने आचार्य एवं अभिभावक एक साथ योगाभ्यास किया. मुख्य अतिथि सेवानिवृत एयर फोर्स राजीव कुमार गुप्ता, विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक विजय वेद, प्रधानाचार्य विवेकानंद दुबे ने योग का शुभारंभ किया. कहा कि योग स्वास्थ्य के प्रति एक समग्र दृष्टिकोण है जो व्यायाम, ध्यान और नैतिक सिद्धांतों को एकीकृत करता है. इसमें 196 सूत्र हैं. इसके पहले सूत्र में 8 तत्व हैं यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारना, ध्यान और समाधि. कहा कि प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त के समय में मनुष्य उठकर सूर्य नमस्कार करते हैं तो जीवन भर उसे किसी प्रकार का शारीरिक व मानसिक कष्ट नहीं हो सकता. बच्चे, अभिभावक एवं आचार्य ने योगासन और सूर्य नमस्कार करते हुए योग किया. सूर्य नमस्कार में विद्यालय में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कार दिया गया. विभिन्न विद्यालयों में बच्चों ने किया योगाभ्यास बिंदापाथर. 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न पंचायत भवनों, विद्यालयों में योगा व प्राणायाम कराया गया. उमवि कालाझरिया, उवि गेड़िया, मवि गेड़िया, उउवि बिंदापाथर, स्वामी विवेकानंद शिशु निकेतन महुलबना, उउवि चापुड़िया, मवि मंझलाडीह, पंचायत भवन बिंदापाथर, उमवि चरकादह, उमवि सिमलडुबी में प्राणायाम कराया गया. स्वामी विवेकानंद शिशु निकेतन के प्राचार्य सह योग शिक्षक अमर कुमार सिंह ने बताया कि प्राणायाम से एक तरफ जहां शरीर स्वस्थ रहता है. वहीं इससे विभिन्न प्रकार के शारीरिक रोग से निरोग हो सकते हैं. कहा कि प्रतिदिन सुबह में कम से कम 30 मिनट प्रत्येक व्यक्ति को प्राणायाम करना चाहिए. नियमित रूप से योग प्राणायाम करने से रोगों का उपचार संभव है. स्वस्थ रहने के लिए लोग प्रतिदिन करें योग : बीडीओ नारायणपुर. प्रखंड के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया गया. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बीडीओ मुरली यादव के नेतृत्व में कर्मियों एवं आमजनों ने योगाभ्यास किया. सीएचसी में योग प्रशिक्षक बैद्यनाथ पंडित ने अनुलोम विलोम, कपाल भांति, सुखासन, ताड़ासन समेत प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए इसके फायदे बताए. बीडीओ ने कहा कि हमें प्रतिदिन योग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए. इसके बहुत फायदे हैं. मौके पर डॉ एके सिंह, मिंटू कुमार, प्रशांत दुबे, फहीमुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




