नारी शक्ति वंदन पर महिलाओं ने निकाली आभार यात्रा

Updated:
विज्ञापन
नारी शक्ति वंदन पर महिलाओं ने निकाली आभार यात्रा

जामताड़ा. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के ख़ुशी में पैदल आभार यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

जामताड़ा. नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के ख़ुशी में पैदल आभार यात्रा निकाली गयी. सुभाष चौक से टावर चौक तक पैदल यात्रा निकाली गयी. नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि सितंबर 2023 में संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास हुआ था. अब वह स्वर्णिम पल आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष सत्र संसद में बुलाया है. पुष्पा सोरेन ने कहा कि मोदी जी का सपना था कि देश की आधी आबादी हमारी महिलाएं हैं. उसको मजबूत कैसे किया जाए. उन्होंने नारी शक्ति बंधन अधिनियम बिल लाकर महिलाओं को शक्ति प्रदान की है. भाजपा नेत्री सुजाता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से सरकार में आए हैं. उन्होंने शुरू से ही बेटियों की चिंता की है. माता बहनों की चिंता की है. मौके पर संजू देवी, अनीता गुप्ता, ज्योति देवी, मीनू देवी, चिन्मय सरकार आदि महिलायें उपस्थित रहीं.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola