लकड़बग्घा के हमले में घायल महिला को मिला मुआवजा

Updated at : 24 Jul 2024 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
लकड़बग्घा के हमले में घायल महिला को मिला मुआवजा

सुपायडीह पंचायत अंतर्गत केंदबोना गांव की मोइना देवी को जंगली जानवर लकड़बग्घा ने बुरी तरह से घायल कर दिया था. वन क्षेत्र पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने 1.50 लाख का चेक सौंपा.

विज्ञापन

जामताड़ा. सुपायडीह पंचायत अंतर्गत केंदबोना गांव की मोइना देवी को जंगली जानवर लकड़बग्घा ने बुरी तरह से घायल कर दिया था. घटना जनवरी 2024 की है, जिसकी सूचना स्थानीय मुखिया स्टेनशीला हेंब्रम ने वन विभाग को दी थी. वन क्षेत्र पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने केंदबोना गांव पहुंचकर उक्त महिला को एक लाख 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया. वन क्षेत्रीय पदाधिकारी ने बताया कि जंगली जानवर नेउक्त महिला को घायल कर दिया था. इस पर सरकार के प्रावधानों के अनुसार उक्त महिला को मुआवजा दिया गया. मौके पर वन विभाग के रामेश्वर हांसदा, चंदन मंडल, राजेश मुर्मू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola