महिला ने बक्से में छिपा कर रखा युवक को, पुलिस ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन
महिला ने बक्से में छिपा कर रखा युवक को, पुलिस ने दबोचा

जामताड़ा. शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले से पुलिस ने एक युवक को दबोच कर थाने लाया है.

विज्ञापन

– जामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले की है घटना संवाददाता, जामताड़ा. शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले से पुलिस ने एक युवक को दबोच कर थाने लाया है. जानकारी के अनुसार युवक एक महिला के घर में काफी देर से था. इसी बीच महिला के दोनों बच्चे ने हल्ला किया तो महिला को अपने बच्चों को हल्ला करने से मना किया, लेकिन बच्चों ने नहीं माना. इसके बाद महिला ने बच्चों के साथ पिटाई कर दी. हल्ला सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये और पुलिस को इसकी सूचना दी. जामताड़ा थाने की गश्ती टीम पहुंची और घर की तलाशी ली, तब तक महिला ने उक्त युवक को घर अंदर एक बक्से में छिपा रखा था और ऊपर से कपड़ा ढक दिया था. इसके बाद पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली और बक्से से युवक को निकाल कर थाने लाया. इधर घटना के वक्त महिला के पति घर पर नहीं थे. अक्सर वे घर से बाहर रहते हैं. महिला अपने दो छोटे-छोटे बच्चे के साथ नामुपाड़ा में रहती है. इसी का फायदा उठाकर उक्त युवक का महिला के घर आना जाना लगा रहता है, जिसका बच्चे विरोध करते थे. बताया जाता है कि पकड़े गये युवक जमुई का रहने वाला है और वे महिला के पति का परिचित है. वहीं घटना को लेकर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि युवक को थाने लाया गया है. दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. आवेदन देने के बाद ही आगे की प्रक्रिया होगी.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola