नारायणपुर में जल महोत्सव पखवाड़ा शुरू, निकली रैली

Updated:
विज्ञापन
नारायणपुर में जल महोत्सव पखवाड़ा शुरू, निकली रैली

नारायणपुर. प्रखंड मुख्यालय में जल जीवन मिशन अंतर्गत जल महोत्सव पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में जल जीवन मिशन अंतर्गत जल महोत्सव पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता ने किया. इस अवसर पर जल जीवन मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली जलसहियाओं एवं महिलाओं को ‘नीर नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया. बीडीओ ने सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर जल महोत्सव पखवाड़ा को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि गांवों में निर्मित नल-जल योजनाओं को सुचारू रूप से चालू रखना जलसहियाओं और ग्रामीणों की सामूहिक जिम्मेदारी है. पखवाड़ा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को 22 मार्च को विश्व जल दिवस पर सम्मानित किया जायेगा. जिला समन्वयक अनुज कुमार मंडल ने बताया कि 8 मार्च से 22 मार्च तक चलने वाले इस पखवाड़े के दौरान प्रखंड, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसमें हर घर जल सत्यापन, सुजल गांव अभियान, जलापूर्ति योजनाओं के रख-रखाव, जीपीडीपी पर विशेष ग्रामसभा, स्कीम हैंडओवर तथा जल स्रोतों की साफ-सफाई जैसे कार्यक्रम शामिल हैं. प्रखंड वास समन्वयक व जलसहियाओं ने जागरुकता रैली निकाली, जिसके माध्यम से “सशक्त नारी, सशक्त समाज” का संदेश दिया गया. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से जल जांच के लिए एफटीके (फील्ड टेस्ट किट) का वितरण भी किया गया. मौके पर प्रखंड समन्वयक लाल मोहम्मद, लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार यादव, श्यामाकांत यादव सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola