जामताड़ा में बार काउंसिल ऑफ झारखंड के लिए हुआ मतदान

जामताड़ा. बार काउंसिल ऑफ झारखंड के 23 सदस्यीय टीम चयन को लेकर गुरुवार को जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में मतदान हुआ.
जामताड़ा. बार काउंसिल ऑफ झारखंड के 23 सदस्यीय टीम चयन को लेकर गुरुवार को जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में मतदान हुआ. मतदान सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चला, जिसमें 100 उम्मीदवार मैदान में थे. जामताड़ा जिला अधिवक्ता संघ के 216 मतदाताओं में से 179 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया. रांची से पहुंचे पर्यवेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मतदान काफी शांतिपूर्ण रहा. अधिवक्ताओं में मत देने की दिलचस्पी देखी गयी. लोग अपना गुप्त मतदान कर मत पेटी में डाले हैं. बताया कि लगभग 86 प्रतिशत मतदान हुआ है. जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों का काफी योगदान रहा है. पीठासीन पदाधिकारी मोहनलाल बर्मन, मतदान पदाधिकारी उमेश चंद्र भैया और सह पीठासीन पदाधिकारी तुषार क्रांति घोष और अरविंद सरकार ने काफी सहयोग दिया. मतगणना रांची में 22 मार्च को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




