मतदाता जागरुकता वाहन से मतदाताओं को किया जागरूक

डीसी कुमुद सहाय के निर्देश पर स्वीप कोषांग की ओर से विधानसभा क्षेत्र के मतदाता को जागरूक किया जा रहा है.
जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय के निर्देश पर स्वीप कोषांग की ओर से विधानसभा क्षेत्र के मतदाता को जागरूक किया जा रहा है. इसके तहत विगत चुनाव में न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों में वीआर एलइडी स्क्रीन युक्त मतदाता जागरुकता वाहन से प्रचार किया जा रहा है. शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड के बांसपहाड़ी, नारोडीह एवं भैयाडीह गांव में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वीआर एलइडी स्क्रीन युक्त जागरुकता वाहन में हेड माउंटेड डिस्प्ले वीआर बाक्स के माध्यम से आमजन वर्चुअल रियलटी में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी वीडियो दिखाया गया. साथ ही पंपलेट के माध्यम से मतदाताओं को 20 नवंबर को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के जरिए लोग वोट के प्रति जागरूक हो रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










