ePaper

संध्या चौपाल लगाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक

Updated at : 09 May 2024 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
संध्या चौपाल लगाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक

नारायणपुर में स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

नारायणपुर. जिले में स्वीप के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है. गुरुवार को मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से दिघारी पंचायत अंतर्गत पेटारी में बीडीओ मुरली प्रसाद यादव व सीओ शफी आलम के नेतृत्व में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया. इस दौरान आम मतदाताओं को मताधिकार का उपयोग करने के लिए शपथ दिलायी गयी. सभी मतदाताओं और युवा मतदाताओं को निर्वाचन जागरुकता से संबंधित विभिन्न वीडियो, ऑडियो चलचित्र दिखाये गये. कैंडल मार्च के द्वारा अधिक से अधिक प्रतिशत मतदान करने को लेकर मतदाताओं को प्रेरित किया गया. मिहिजाम नगर में मतदाताओं को किया जागरूक मिहिजाम. नगर परिषद की ओर से पथ विक्रेताओं के बीच मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी राजीव मिश्रा ने नगर के स्टेशन रोड पर पथ विक्रेताओं को 01 जून को वोट देने की अपील की. साथ ही उन्हें अपने परिवार के 18 वर्ष से अधिक के सभी सदस्यों को मतदान देने को कहा. मौके पर नगर मिशन प्रबंधक विशाल सिंह, अभियंता सूरज कुमार, सीआरपी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola