ePaper

ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं की दी गयी जानकारी

Updated at : 26 Dec 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं की दी गयी जानकारी

कुंडहित. वित्तीय समावेशन को लेकर शुक्रवार को कुंडहित के बाघाशोला गांव में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कुंडहित. वित्तीय समावेशन को लेकर शुक्रवार को कुंडहित के बाघाशोला गांव में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, कुंडहित शाखा के तत्वावधान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ. इसके माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं व योजनाओं की की जानकारी दी गयी. इस दौरान डिजिटल बैंकिंग, एसबीआइ पीपीआइ, जमा योजना, अटल पेंशन, प्रधानमंत्री जनधन खाता योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन व स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की जानकारी दी गयी. मौके पर शाखा प्रबंधक अमित सिन्हा ने कहा कि जागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को बैंक से जोड़कर योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर बैंक सहयोगी मिठू अंसारी सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola