साइबर आरोपी को पड़कने तारासठिया गांव गयी पुलिस से ग्रामीणों की नोक-झाेंक, लौटा

Updated at : 03 Apr 2026 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
साइबर आरोपी को पड़कने तारासठिया गांव गयी पुलिस से ग्रामीणों की नोक-झाेंक, लौटा

नारायणपुर. साइबर अपराध के मामले में देशभर में चर्चित जामताड़ा जिला एक बार फिर सुर्खियों में है.

विज्ञापन

जामताड़ा पुलिस ने नारायणपुर क्षेत्र में चलाया छापेमारी अभियान – सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एक नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर मामला दर्ज प्रतिनिधि, नारायणपुर. साइबर अपराध के मामले में देशभर में चर्चित जामताड़ा जिला एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र की तारासठिया गांव का है, जहां साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची साइबर थाने की पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों का विवाद हो गया. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम जामताड़ा साइबर थाने के एसआइ हीरालाल महतो के नेतृत्व में टीम नारायणपुर थाना क्षेत्र के तारासठिया गांव में एक संदिग्ध साइबर अपराधी को पकड़ने पहुंची थी. इसी दौरान गांव के मुस्ताक अंसारी सहित करीब 50 से 60 की संख्या में मौजूद महिला-पुरुषों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया और गिरफ्तारी के प्रयास को रोक दिया. इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई. स्थिति बिगड़ते देख पुलिस टीम को वहां से लौटना पड़ा. घटना के बाद साइबर थाने के एसआइ हीरालाल महतो ने नारायणपुर थाने में आवेदन देकर सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत दर्ज कराई. नारायणपुर थाना कांड संख्या 33/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 189(2) एवं 122 के तहत एक नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. करमाटांड़ के रतनोडीह से एक साइबर ठग गिरफ्तार जामताड़ा. जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र से एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है. इंस्पेक्टर मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एसआइ कुंदन कुमार वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने करमाटांड़ के मोहनपुर-गुनीडीह जाने वाली सड़क रतनोडीह गांव के पास मैदान में साइबर आरोपियों के विरुद्ध छापेमारी की. साइबर अपराध करते गुनीडीह गांव के अबुल अंसारी को गिरफ्तार करने में सफल रहा. इसके पास से एक मोबाइल व एक सिम भी जब्त किया गया. इस संबंध में इनके विरुद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 19-2026 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार साइबर ठग योनो ऐप चालू करने के नाम पर लोगों को कॉल करता था. फिर व्हाट्सअप एवं स्क्रीन शेयरिंग ऐप के माध्यम से स्क्रीन शेयर करवाकर योनो का यूजर एंड पासवर्ड बनाकर ओटीपी प्राप्त करता था. यह प्राप्त होने पर नेट बैंकिंग के माध्यम से संबंधित बैंक खाते से ठगी करता था.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola