माशिसं के प्रखंड अध्यक्ष बने विकास कुमार गुप्ता
माशिसं की बैठक मंगलवार को करमाटांड़ प्रखंड के उउवि कालाझरिया में हुई.
जामताड़ा. माध्यमिक शिक्षक संघ (माशिसं) जामताड़ा की बैठक मंगलवार को करमाटांड़ प्रखंड के उउवि कालाझरिया में बैठक हुई. बैठक में सभी माध्यमिक शिक्षकों ने भाग लिया. माशिसं जामताड़ा ने नागेंद्र नाथ पैतंडी और अनिमेष मंडल को प्रखंड कमेटी के विस्तार का जिम्मा सौंपा था. मौके पर विकास कुमार गुप्ता को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. वहीं दीपक कुमार रजक को उपाध्यक्ष, प्रखंड सचिव तीर्थनाथ सिंह, महासचिव अनीता केरकेट्टा, कोषाध्यक्ष निकेश पाल एवं जिला प्रतिनिधि के रूप में समीर कुमार यादव का चयन किया गया. शिक्षक नागेंद्र नाथ पैतंडी ने कहा कि प्रखंड में संघ के विस्तार से शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कार्यों को गति मिलेगी. शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो पायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










