कुंडहित के सभी पंचायतों में लगेंगे पशु चिकित्सा शिविर

Updated:
विज्ञापन
कुंडहित के सभी पंचायतों में लगेंगे पशु चिकित्सा शिविर

कुंडहित के सभी पंचायतों में लगेंगे पशु चिकित्सा शिविर

विज्ञापन

प्रतिनिधि,कुंडहित. कुंडहित प्रखंड के पशुपालन पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि 14 से 30 जुलाई तक प्रखंड के सभी 15 पंचायतों के गांवों में विशेष पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों में पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा और आवश्यकतानुसार मुफ्त चिकित्सीय सहायता व दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. डॉ. कुमार ने सभी पशुपालकों से शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है. शिविरों का आयोजन निम्न स्थानों पर किया जाएगा: 14 जुलाई को गड़जोड़ी पंचायत के बांसबोनी, 15 को बाबूपुर पंचायत के सोनाहारा, 16 को पालाजोड़ी के भांगाहिड़, 17 को विक्रमपुर के सटकी, 18 को अंबा के रामपुर, 19 को गायपाथर के नामुमानधारा, 21 को नगरी के गुंदलीडीह, 22 को भेलुवा के नाटुलतला, 23 को कुंडहित के बरमसिया, 24 को मुड़ाबेड़िया के जामबाद, 25 को सुद्राक्षीपुर के जोकपहाड़ी, 26 को अमलादही के जोड़बहिंगा, 28 को बनकाठी के भेलाडीहा, 29 को खाजूरी के कोरंगापाड़ा तथा 30 को बागडेहरी के लायकापुर में.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola