वास्तुहारा संघर्ष समिति आज मनायेगा काला दिवस : अध्यक्ष

दामोदर वैली वास्तुहारा संघर्ष समिति इस स्थापना दिवस को काला दिवस के रूप में मनायेगा.
जामताड़ा. डीवीसी का 77वां स्थापना दिवस सात जुलाई को मनाया जायेगा, लेकिन दामोदर वैली वास्तुहारा संघर्ष समिति इस स्थापना दिवस को काला दिवस के रूप में मनायेगा. समिति के अध्यक्ष रोबिन मिर्धा ने कहा कि डीवीसी स्थापना दिवस मना रहा है, लेकिन जामताड़ा जिला में डैम के कमांड एरिया में बसे शत-प्रतिशत आदिवासी विस्थापितों के लिए डीवीसी ने आज तक कुछ भी काम नहीं किया. कहा कि समिति के अनेकों संघर्ष के बाद डीवीसी ने जामताड़ा जिला प्रशासन से कमांड एरिया में बसे लोगों की सर्वे रिपोर्ट मांगा, जिसे प्रशासन ने 30 दिसंबर 2023 को भेज दिया था. परंतु फिर भी इस दिशा में डीवीसी ने आज तक पहल नहीं किया. श्री मिर्धा ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व जवाहर लाल नेहरू ने मैथम डैम को बिजली का मंदिर मानकर के देश को सुपुर्द किया था. ताकि विस्थापितों के हित में काम हो. देश की गति मिले, परंतु आज विस्थापितों के ऊपर उल्टा हो रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




