ePaper

मिहिजाम : बदमाशों ने भंडारी तालाब के लोहे की रेलिंग को पहुंचाया नुकसान

Updated at : 19 Jan 2026 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
मिहिजाम : बदमाशों ने भंडारी तालाब के लोहे की रेलिंग को पहुंचाया नुकसान

मिहिजाम. मिहिजाम नगर के भंडारी तालाब का हाल ही में सौंदर्यीकरण किया गया था. असामाजिक तत्वों ने लोहे की रेलिंग को नुकसान पहुंचाया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मिहिजाम. मिहिजाम नगर के भंडारी तालाब का हाल ही में सौंदर्यीकरण किया गया था. असामाजिक तत्वों ने लोहे की रेलिंग को नुकसान पहुंचाया है. इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. नगर परिषद की ओर से करीब 88 लाख रुपये से तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया था, जिसमें तालाब की गहराई बढ़ाने, बाउंड्री, लोहे की रेलिंग व लाइटिंग और घाट निर्माण आदि किये गये थे. इस तालाब में स्थानीय लोग छठ पूजा के अवसर पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण करते हैं. स्थानीय लोगों के काफी मांग के बाद भंडारी तालाब के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया था. इस घटना पर पूर्व पार्षद प्रतिनिधि विजय भंडारी ने दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन उपायुक्त व एसपी कार्यालय व मत्स्य विभाग को सौंपा है. आवेदन में इसे सरकारी संपत्ति पर सीधा हमला बताया गया है. लोगों का आरोप है कि यह तोड़फोड़ सुनियोजित है. मवेशियों के प्रवेश का रास्ता बनाने का उपाय किये गये हैं. सौंदर्यीकरण पूर्व इस तालाब में स्थानीय मवेशी पालक अपने मवेशियों को नहाने का कार्य भी करते रहे हैं. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो तालाब की स्वच्छता, पवित्रता और सौंदर्यीकरण नष्ट हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola