नाराणयपुर : बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
नाराणयपुर : बाइक सवार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के भागाबांध गांव के समीप मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के भागाबांध गांव के समीप मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों युवक करमदहा मेला देखकर अपने-अपने घर लौट रहे थे. घायल युवक नारायणपुर थाना क्षेत्र के लटकाहिर गांव निवासी त्रिभुन राय व बिंदापाथर थाना क्षेत्र के तांबाजोड़ गांव निवासी जगदीश सिंह हैं. दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर मेला देखकर लौट रहे थे. भागाबांध गांव के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सीएचसी नारायणपुर पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने त्रिभुन राय की हालत गंभीर देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया, जबकि जगदीश सिंह का उपचार सीएचसी में ही जारी है. घटना की सूचना मिलने पर नारायणपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola