बिंदापाथर में दो लोगों ने फंदे से लटककर दी जान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 8:53 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों में फंदे से लटक कर दो लोगों ने आत्महत्या कर ली है.

विज्ञापन

बिंदापाथर. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों में फंदे से लटककर दो लोगों ने आत्महत्या कर ली है. पहली घटना बिंदापाथर महुलबना की है. बिंदापाथर व फुटाबांध गांव के बीच पलाश पेड़ में फंदे लगाकर महिला मालती बाउरी (52) ने खुदकुशी कर ली. सूचना पाकर बिंदापाथर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका को पेड़ से उतरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं दूसरी घटना बोनामहुल गांव की है. जहां पर देवनाथ बास्की (27) ने पलाश पेड़ में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. मृतक देवनाथ बास्की मामा घर बोनामहुल में रहता था. उसका पैतृक गांव जामताड़ा थाना क्षेत्र के उदलबनी है. बिंदापाथर पुलिस ने मृतक को पेड़ से उतरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola