जामताड़ा से दो खो-खो खिलाड़ी हरियाणा के लिए रवाना
Published by : JIYARAM MURMU Updated At : 29 Jan 2026 7:56 PM
जामताड़ा. हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में 31 जनवरी से 04 फरवरी तक 35वीं सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता केशव पार्क कुरुक्षेत्र में आयोजित है.
जामताड़ा. खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया व हरियाणा स्पोर्ट्स खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में 31 जनवरी से 04 फरवरी तक 35वीं सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता केशव पार्क कुरुक्षेत्र (हरियाणा) शहर में आयोजित है. इसमें झारखंड राज्य खो-खो टीम में जामताड़ा जिला खो-खो संघ के एक बालक खिलाड़ी शिवम कुमार मंडल व एक बालिका जयंती हेंब्रम का चयन किया गया है. गुरुवार की सुबह छह बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस से चयनित खिलाड़ी रांची के लिए रवाना हुए. यह जानकारी जामताड़ा जिला खो-खो संघ के महासचिव नंदन कुमार सिंह ने दी. बताया कि लगातार जामताड़ा जिला के खो-खो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रतिभा दिखा रहे हैं. जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ दुर्गादास भंडारी, संरक्षक श्यामल मंडल व वरीय उपाध्यक्ष डॉ चंचल भंडारी ने सभी चयनित खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी. मौके पर जिला खो-खो संघ के उपाध्यक्ष भूपेश गुप्ता, कमलेश मंडल, दीनबंधु सिंह, संयुक्त सचिव अनीश रंजन, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, सह कोषाध्यक्ष आकाश साव, सदस्य राज कुमार, सुभाष, प्रीतम मुर्मू, रामजीत मुर्मू, नंदू हेंब्रम सहित अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










