सहजपुर में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

Updated at : 15 Feb 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
सहजपुर में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

आदिवासी नव युवक संघ की ओर से सहजपुर में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

विद्यासागर. आदिवासी नव युवक संघ की ओर से सहजपुर में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र मंडल एवं विशिष्ट अतिथि बरमुंडी पंचायत की मुखिया सुशील हेंब्रम ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए परिचय प्राप्त किया. महेंद्र मंडल ने कहा कि खेल खेल की तरह खेलना चाहिए. खेल में एक को हार, तो किसी की जीत होती है. वहीं दोनों टीम के बीच खेल ड्रॉ रहा. इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में विजेता टीम को 10000 रुपये नकद और उपविजेता टीम को 7000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जायेगा. मौके पर अध्यक्ष बाबूधन टुडू, सचिव नर्सिंग हेंब्रम, मुकेश मुर्मू, हराधन टुडू, नंदलाल मुर्मू, अनिल टुडू, देवेशर सोरेन, आलोक दास, डिस्को दास, मिथुन दास आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola