करमाटांड़ से दो साइबर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Updated at : 20 Jul 2024 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
करमाटांड़ से दो साइबर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

साइबर थाने की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर दो साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर दो साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साइबर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान ने बताया कि गुप्ता सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक चंद्रमणी भारती के नेतृत्व में अन्य पुलिस कर्मियों को शामिल करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बिराजपुर-पतरोडीह बहियार में साइबर आरोपितों के विरुद्ध छापेमारी की गयी. इस दौरान साइबर अपराध करते हुए दो साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसमें बिराजपुर गांव के सहाबुद्दीन अंसारी व मट्टांड़ गांव के मुजाहिद अंसारी शामिल है. इन दोनों के पास से फर्जी 05 मोबाइल, 06 सिम जब्त किया गया. इस संबंध में इन दोनों के विरुद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 44- 2024 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मंडलकारा भेज दिया गया. बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने क्रेडिट, डेबिट कार्ड बंद होने की बात बताकर एवं लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाइल में स्क्रिन शेयरिंग एप जैसे एनीडेस्क, टीम विउर डाउनलोड करवाकर क्रेडिट, डेबिड कार्ड सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी करता था. बताया कि आरोपी मुजाहिद अंसारी पर पूर्व में साइबर अपराध करने का आरोपी है. इनके विरुद्ध करमाटांड़ थाना कांड संख्या 31-2017 दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola