अवैध कोयला लदा दो बाइकें जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated at : 14 May 2024 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध कोयला लदा दो बाइकें जब्त, चालक गिरफ्तार

पुलिस ने खैरा गांव के समीप से अवैध कोयला लदा दो बाइकें जब्त की है. पुलिस ने एक बाइक चालक नाला थाना क्षेत्र के सरबेदिया निवासी विश्वजीत खां को गिरफ्तार किया वहीं दूसरा बाइक चालक कालीपहाड़ी निवासी उज्ज्वल मंडल मौके से भागने में सफल रहा.

विज्ञापन

बिंदापाथर. पुलिस ने खैरा गांव के समीप से अवैध कोयला लदा दो बाइकें जब्त की है. पुलिस ने एक बाइक चालक नाला थाना क्षेत्र के सरबेदिया निवासी विश्वजीत खां को गिरफ्तार किया वहीं दूसरा बाइक चालक कालीपहाड़ी निवासी उज्ज्वल मंडल मौके से भागने में सफल रहा. दोनों बाइक पर करीब सात क्विंटल अवैध कोयला लदा हुआ था. इस संबंध में बिंदापाथर थाना कांड संख्या 35/2024 दर्ज किया गया है. इसमें विश्वजीत खां व उज्ज्वल मंडल को नामजद आरोपी बनाया गया है. दोनों बाइक चालक बाइक पलास्थली नाला की ओर से कोयला लादकर जामताड़ा की ओर जा रहा था. थाना प्रभारी कुंदन कुमार वर्मा ने दोनों बाइक चालक को रोका. पुलिस को देखकर एक बाइक चालक भाग निकला, जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola