ट्रक व पिकअप वैन में हुई टक्कर, बाल-बाल बचे चालक

पबिया बाजार में एक ट्रक और पिकअप वैन में टक्कर हो गयी. घटना गुरुवार देर रात्रि 2:30 बजे के आसपास की है.
नारायणपुर. पबिया बाजार में एक ट्रक और पिकअप वैन में टक्कर हो गयी. घटना गुरुवार देर रात्रि 2:30 बजे के आसपास की है. जानकारी के अनुसार चावल लदा ट्रक संख्या बीआर-01 जीडी-9496 बंगाल से बिहार जा रहा था व पिकअप वैन जेएच-04 एबी-7200 बोकारो से पैकेट बंद दूध लेकर जामताड़ा आ रही थी. इसी दौरान दोनों वाहनों में पबिया हाइस्कूल के समीप जोरदार टक्कर हुई. उक्त दुर्घटना में पिकअप वैन क्षतिग्रस्त हो गया. पिकअप के दाहिने हिस्सा का बॉडी टूटकर अलग हो गया और सारा का सारा दूध सड़क पर बह गया, जबकि वहीं दस चक्का चावल लदा ट्रक नहीं रुका, लेकिन थोड़ी दूर जाकर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए एक घर में जा घुसा. घटना के वक्त पबिया गांव के दीपक मंडल अपने घर में आठ से दस लोग के साथ सो रहे थे. मगर ट्रक की चपेट में कोई नहीं आये, लेकिन घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. बचाव कार्य में जुट गयी. घटना से थोड़ी देर के लिए सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. ट्रक चालक पंकज कुमार यादव ने बताया कि ट्रक बंगाल से बिहार ले जा रहे थे. पिकअप वाले की तेजगति और अनियंत्रण के कारण यह घटना हुई. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




