पुण्यतिथि पर जयप्रकाश नारायण दी गयी श्रद्धांजलि

जामताड़ा. लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर बुधवार को गांधी मैदान के समीप श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी.
संवाददाता, जामताड़ा. लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर बुधवार को गांधी मैदान के समीप श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता सह पूर्व नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल शामिल हुए. सभी लोगों ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वीरेंद्र मंडल ने कहा कि जयप्रकाश नारायण भारतीय राजनीति में वो व्यक्तित्व थे, जिन्होंने देश में जन-जन के भीतर लोकतंत्र की चेतना जगाई. उन्होंने अन्याय, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के विरुद्ध आंदोलन किया. मौके पर 74 चेतना मंच के पशुपति देव ने कहा कि आज अफसोस की बात है कि जिला गठन के 24 वर्ष बाद भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा की स्थापना नहीं हो सकी है. मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




