ePaper

पेसा अधिनियम पर ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण शुरू

Updated at : 08 Sep 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
पेसा अधिनियम पर ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण शुरू

कुंडहित. पेसा अधिनियम के प्रावधानों से ग्राम प्रधानों को रूबरू कराने के लिए कुंडहित में सोमवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ.

विज्ञापन

कुंडहित. पेसा अधिनियम के प्रावधानों से ग्राम प्रधानों को रूबरू कराने के लिए कुंडहित में सोमवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. इसका शुभारंभ बीडीओ जमाले राजा ने किया. उन्होंने बताया कि पेसा अधिनियम का उद्देश्य अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभाओं को सशक्त बनाना है. इसमें आप सबों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. पंचायती राज्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित प्रतिभागियों को अनुसूचित क्षेत्र के ग्रामसभा के अधिकार एवं दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई. प्रशिक्षक सोहराब अली ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित क्षेत्र में ग्रामसभाओं की भूमिका स्पष्ट करना व प्रतिनिधियों को उनके संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जगरूक करना है. मौके पर कई ग्राम प्रधान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola