नपं कर्मियों ने जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान
Author Umesh kumar
Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा नगर पंचायत की ओर से गुरुवार को ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया.
विज्ञापन
जामताड़ा. जामताड़ा नगर पंचायत की ओर से गुरुवार को ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया. इसमें नगर पंचायत के कर्मियों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और रक्तदान किया. कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत ने कहा कि रक्तदान महान है. इससे आप जरूरतमंदों की जाने बचा सकते हैं. इसके लिए रक्त अधिकोष केंद्र के प्रभारी ने रक्तदान करने के लिए कर्मचारियों को जागरूक किया था. नगर पंचायत के वार्ड पार्षद भी इसमें शामिल हुए. कहा कि सभी लोगों को रक्तदान करना अनिवार्य है. मौके पर वार्ड पार्षद विजय राउत, दीनबंधु सिंह, आलोक किस्कू, सजल दत्ता, तमाल क्रांति मित्रा, निर्मल आशीष, अनूप राय, सुभाष सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










