ePaper

टोटो व टेंपो चालकों को भयमुक्त होकर मतदान करने की दिलाई गयी शपथ

Updated at : 11 Nov 2024 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
टोटो व टेंपो चालकों को भयमुक्त होकर मतदान करने की दिलाई गयी शपथ

डीसी कुमुद सहाय के नेतृत्व में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से गांधी मैदान के बीच टोटो-टेंपो रैली के माध्यम से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

फोटो – 02 हरी झंडी दिखा कर टोटो-टेंपो को रवाना करते डीसी व अन्य प्रतिनिधि, जामताड़ा स्वीप के तहत डीसी कुमुद सहाय के नेतृत्व में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से गांधी मैदान के बीच टोटो-टेंपो रैली के माध्यम से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया. रैली को डीसी कुमुद सहाय, डीडीसी निरंजन कुमार एवं डीटीओ मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. डीसी ने कहा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान देने के प्रति जागरूक करना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो. कहा कि विगत चुनाव में शहरी मतदान प्रतिशत कम रहा था. यह एक लोकतांत्रिक पर्व है, लोकतंत्र का बंधन टूटे ना, एक भी मतदाता छूटे ना…, जिले के शहरी मतदाता वोट अवश्य करें. उपायुक्त ने टोटो-टेंपो चालकों को निष्पक्ष, भयमुक्त मतदान करने की शपथ दिलायी. उन्होंने चालकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में आप सबों की अहम भूमिका है. इसी प्रकार मतदान में भी अपनी भूमिका जरूर निभाइये. आप लोग स्वयं एवं अपने परिजनों के साथ वोट जरूर करें. यात्रियों को भी जागरूक करें कि 20 नवंबर को सब लोग पहले मतदान करें. मतदान के अधिकार से कोई भी वंचित न रहें. इसके लिए समुचित प्रयास एवं जागरूकता जरूरी है. इस मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार ने लोकतंत्र में मत की ताकत से अवगत कराते हुए सभी टोटो-टेंपो चालकों से कहा कि 20 नवंबर को जिले में मतदान होना है. सभी महिला, पुरुष, वरिष्ठ मतदाता, दिव्यांग मतदाता, 85 प्लस के मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें. यह आपका अधिकार है. मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति, स्वीप व सड़क सुरक्षा की टीम मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola