बच्चों ने निकाली रैली, जल संरक्षण का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
बच्चों ने निकाली रैली, जल संरक्षण का दिया संदेश

बच्चों ने निकाली रैली, जल संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन

संवाददाता,जामताड़ा: जल पखवाड़ा के तहत जेबीसी जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के जल सेना और ईको क्लब के बैनर तले जल संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई. यह रैली विद्यालय से शुरू होकर बाजार रोड, इंदिरा चौक, स्टेशन रोड होते हुए वापस विद्यालय लौटी. जल पखवाड़ा अभियान 16 से 30 अप्रैल तक चलेगा. प्राचार्य सुशील मरांडी ने कहा कि हमारा भविष्य जल पर निर्भर है. ईको क्लब के नोडल शिक्षक उमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि जो चीजें प्रकृति से मुफ्त में मिलती हैं, वही सबसे कीमती होती हैं, चाहे वह ऑक्सीजन हो या जल. नोडल शिक्षक महादेव रविदास ने बताया कि पृथ्वी पर पीने योग्य जल की मात्रा बहुत कम है, इसलिए इसका संरक्षण जरूरी है. शिक्षिका रिया दे ने सुझाव दिया कि स्नान और कपड़े धोने के समय पानी की अनावश्यक बर्बादी से बचना चाहिए. शिक्षिका दीपा सिन्हा ने कहा कि वर्षा जल का सही तरीके से संचय करने पर जल संरक्षण अभियान सफल हो सकता है. मौके पर विजयानन्द तिवारी, दिवाकर मंडल, झूमा गोराई, विनोद कुमार, संदीप मंडल, बलराम फौजदार आदि सभी लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola