ePaper

करमाटांड़ प्रखंड में झंडोत्तोलन को लेकर समय निर्धारित

Updated at : 10 Aug 2024 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
करमाटांड़ प्रखंड में झंडोत्तोलन को लेकर समय निर्धारित

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय में शनिवार को बीडीओ नुपूर कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें प्रखंड कार्यालय, थाना परसिर, झारखंड आवासीय विद्यालय सहित अन्य स्थानों पर झंडोत्तोलन को लेकर समय निर्धारित किया गया.

विज्ञापन

विद्यासागर. स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय में शनिवार को बीडीओ नुपूर कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें प्रमुख छोटेलाल कोल आदि ने भाग लिया. प्रखंड कार्यालय, थाना परसिर, झारखंड आवासीय विद्यालय सहित अन्य स्थानों पर झंडोत्तोलन को लेकर समय निर्धारित किया गया. साथ ही रंगाई-पोताई, साज सज्जा को लेकर चर्चा की गयी. प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख छोटेलाल कोल 9:00 बजे झंडोत्तोलन करेंगें, करमाटांड़ थाने में थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे 9:25 बजे, झारखंड आवासीय विद्यालय में 9:45 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा. इसके बाद प्रखंड के प्रत्येक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष समय निर्धारित कर झंडोत्तोलन करेंगे. मौके पर अंचल निरीक्षक कुमार हितेश दास, मीनू देवी, सुखदेव यादव, सरोजिनी कुमारी आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola