खो-खो के लिए तीन बालिका व एक बालक चयनित

Updated:
विज्ञापन
खो-खो के लिए तीन बालिका व एक बालक चयनित

जामताड़ा. बंगलुरू में 31 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक 44वां जूनियर राष्ट्रीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. बंगलुरू में 31 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक 44वां जूनियर राष्ट्रीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए झारखंड राज्य खो-खो टीम में जामताड़ा जिला खो-खो संघ के तीन बालिका एवं एक बालक खिलाड़ी का चयन किया गया है. बालिका वर्ग में नैंसी सिन्हा, दीप्ति बास्की, स्वीटी मुर्मू एवं बालक वर्ग में तरुण कुमार हांसदा का नाम शामिल है. इस उपलक्ष्य में ज्ञान रेणु विद्या निकेतन स्कूल के सभागार में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. साथ ही देर रात पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से सभी चयनित खिलाड़ी सीनियर खिलाड़ी राज कुमार हेंब्रम, सुभाष सोरेन के साथ रांची के लिए रवाना हुए. जिला खो-खो संघ के सचिव नंदन कुमार सिंह, जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ दुर्गा दास भंडारी, संरक्षक श्यामल मंडल एवं वरीय उपाध्यक्ष डॉ चंचल भंडारी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है. मौके पर जिला खो-खो संघ के मुख्य संरक्षक अजय सिंह, उपाध्यक्ष भूपेश गुप्ता, कमलेश मंडल, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, आकाश साव, सदस्य राज कुमार, सुभाष, प्रीतम मुर्मू, रामजीत मुर्मू सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola