जान मारने की नीयत से मारपीट के तीन आरोपी दोषी करार

Updated:
विज्ञापन
जान मारने की नीयत से मारपीट के तीन आरोपी दोषी करार

जामताड़ा कोर्ट. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण की न्यायालय में जान मारने की नीयत से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में मंगलवार को तीन आरोपियों को दोषी करार दिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा कोर्ट. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण की न्यायालय में जान मारने की नीयत से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में मंगलवार को तीन आरोपियों को दोषी करार दिया. मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के बोरवा केंदुआडीह निवासी इब्राहिम मियां, मो इलियास मियां और आमिर मियां आरोपित है. न्यायालय ने इब्राहिम मियां और मो इलियास मियां को भादवि की धारा 105(2), 115(2), 118(1) और 109 के तहत दोषी पाया था. इस मामले में 14 गवाहों का भी परीक्षण कराया गया था. इसके बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण ने इब्राहिम मियां को 7 साल, इलियास मियां को 5 साल और आमिर मियां को 1 साल की सजा सुनाई. आरोपी के विरुद्ध आलम अंसारी ने वर्ष 2024 में नारायणपुर थाना में मामला दर्ज कराया था. बता दें कि नारायणपुर थाना कांड संख्या 80/2024 के अनुसार जमीन विवाद के चलते आरोपियों ने हरवे हथियार से लैस होकर मंगल मियां और सफाउल मियां पर हमला किया. इससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये थे. विवादित जमीन पर जबरन घर बनाने पर रोकने के क्रम में यह मारपीट हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola