नारायणपुर : स्वास्थ्य विभाग ने आठ योग्य दंपतियों को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
नारायणपुर : स्वास्थ्य विभाग ने आठ योग्य दंपतियों को किया सम्मानित

नारायणपुर. परिवार नियोजन व स्वास्थ्य जागरुकता के क्षेत्र में सराहनीय भूमिका निभाने वाले आठ योग्य दंपतियों को नारायणपुर सीएचसी में सोमवार को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. परिवार नियोजन व स्वास्थ्य जागरुकता के क्षेत्र में सराहनीय भूमिका निभाने वाले आठ योग्य दंपतियों को नारायणपुर सीएचसी में सोमवार को सम्मानित किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआइसी) डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने चयनित दंपतियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया. एमओआइसी ने कहा कि परिवार नियोजन न केवल एक छोटे और सुखी परिवार की आधारशिला है, बल्कि यह मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी अहम है. उन्होंने बताया कि योग्य दंपति योजना अंतर्गत उन दंपतियों को चिह्नित कर प्रोत्साहित किया जाता है, जो सीमित परिवार के अवधारणा अपनाते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुझाए गये उपायों का पालन करते हैं. इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है. अन्य लोग भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हैं. कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों ने दंपतियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों, नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण एवं पोषण संबंधी जानकारी भी दी. मौके पर बीपीएम अखिलेश कुमार सिंह, लेखा प्रबंधक देवरंजन कुमार, बीटीटी शांतिलता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola