ePaper

जातिगत जनगणना कराने का निर्णय सराहनीय : सुमित शरण

Updated at : 02 May 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
जातिगत जनगणना कराने का निर्णय सराहनीय : सुमित शरण

जामताड़ा. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जातिगत जनगणना करवाने का केंद्र सरकार का निर्णय सराहनीय है.

विज्ञापन

जामताड़ा. भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जातिगत जनगणना करवाने का केंद्र सरकार का निर्णय सराहनीय है. जातिगत जनगणना का सीधा मतलब होता है कि देश में किसी जाति के कितने लोग हैं, इसके स्पष्ट आंकड़े सामने रखे जाएं. देश में जातिगत जनगणना पहले भी हुई है, लेकिन तब ओबीसी को उसमें शामिल नहीं किया जाता था. उनकी शैक्षणिक, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्टता आयेगी. यह ओबीसी वर्ग के अंदर छोटे समूहों को न्याय एवं अधिकार प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है. इससे समाज के छोटे समूहों चौरसिया, नाई, हलवाई आदि को अब उचित अधिकार प्राप्त होगा. इसका उद्देश्य प्रत्येक जाति के लिए एक संपूर्ण सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक प्रोफाइल प्रदान करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola