जनसेवा पार्टी के संयोजक ने ईओ को सौंपा मांगपत्र

Updated:
विज्ञापन
जनसेवा पार्टी के संयोजक ने ईओ को सौंपा मांगपत्र

मिहिजाम. हांसीपहाड़ी क्षेत्र में हरेकृष्णा नगर को विकसित किया जा रहा है.

विज्ञापन

मिहिजाम. हांसीपहाड़ी क्षेत्र में हरेकृष्णा नगर को विकसित किया जा रहा है. पिछले कुछ वर्षों से मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जनसेवा पार्टी के संयोजक व कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर हरेकृष्णा नगर के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के संबंध में मांग-पत्र नप के कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा. जनसेवा पार्टी के संयोजक राकेश लाल ने बताया कि हरेकृष्णा नगर के लोग पानी, बिजली, स्ट्रीट लाइट की समस्या से जूझ रहे हैं. नगर परिषद मिहिजाम की ओर से मुहल्लेवासियों को नागरिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं करायी गयी है. इसे लेकर नप के ईओ को मांग-पत्र सौंपा गया है. मौके पर पवन देव राय, छोटेलाल मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola