घर के कुएं में मिला युवक का शव, छाया मातम

Updated:
विज्ञापन
घर के कुएं में मिला युवक का शव, छाया मातम

सोमवार की देर रात तक घर में मेहमानों के बीच खाने-पीने का दौर चलता रहा. सुबह उठने पर वह घर से गायब मिला.

विज्ञापन

कुंडहित. कुंडहित में मंगलवार को उत्तम राणा (35) का शव घर के कुएं से बरामद किया गया. शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बरमसिया मोड़ सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी. जानकारी के अनुसार रविवार को मृतक के घर मनसा पूजा का आयोजन हुआ था. सोमवार की देर रात तक घर में मेहमानों के बीच खाने-पीने का दौर चलता रहा. देर रात उत्तम अपने परिजनों के साथ सोया था, लेकिन सुबह उठने पर वह घर से गायब मिला. खोजबीन के दौरान कुएं से उसका शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है. परिजनों का कहना है कि उसकी मौत कुएं में गिरने से हुई. वहीं कई लोग नशे में होने की आशंका जता रहे हैं. पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी. मृदुभाषी और व्यवहार कुशल उत्तम अपने परिवार का मुख्य कमाऊ सदस्य था. उसकी असामयिक मौत से पत्नी, नाबालिग पुत्र और एक पुत्री समेत पूरा परिवार गहरे सदमे में है. घटना की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola