शिक्षक मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए करें मेहनत : बीइइओ

Updated:
विज्ञापन
शिक्षक मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए करें मेहनत : बीइइओ

कुंडहित. सिंहवाहिनी प्लस टू विद्यालय कुंडहित में मासिक गुरु गोष्ठी हुई. गोष्ठी की अध्यक्षता बीइइओ मिलन कुमार घोष ने की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुंडहित. सिंहवाहिनी प्लस टू विद्यालय कुंडहित में मासिक गुरु गोष्ठी हुई. गोष्ठी की अध्यक्षता बीइइओ मिलन कुमार घोष ने की. इस दौरान वर्ग आठवीं, मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में बेहतर परिणाम को लेकर चर्चा की गयी. बीइइओ ने कहा कि इस वर्ष परीक्षा परिणाम में कुंडहित प्रखंड का नाम न केवल जिला, बल्कि राज्य स्तर पर भी स्थापित किये जाएं. बैठक में विद्यालय के संचालन, घंटी आधारित व्यवस्था, स्वच्छता, सामूहिक प्रार्थना, एफएलएन, प्रोजेक्ट रेल, एसए-1 परीक्षा, मध्याह्न भोजन (एमडीएम), पोषण वाटिका, आयुष्मान कार्ड, डहर एप, मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय योजना, आइसीटी सेंटर, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय व प्रयोगशाला संचालन, बाल संसद, इको क्लब, एसएमसी की बैठक, केजीबीवी मॉनिटरिंग, शिक्षक आई-कार्ड, विद्यालय पोशाक, ई-विद्या वाहिनी में उपस्थिति, प्रयास योजना, छात्र यूनिफॉर्म डेटा, नवोदय परीक्षा की तैयारी, पंख पत्रिका वितरण, साइकिल स्टैंड व्यवस्था आदि पर चर्चा की. बीइइओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि एमडीएम का मासिक प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से बीआरसी में जमा करें. विद्यालय परिसर में साइकिल रखने की समुचित व्यवस्था करने, बाल विवाह की रोकथाम, नशा मुक्ति जागरुकता फैलाने पर भी जोर दिया गया. उन्होंने छात्र-छात्राओं का ई-कल्याण पोर्टल में पंजीकरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी रसोइयों का आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश दिया. यदि कोई छात्र छात्रवृत्ति से वंचित पाये गये, तो संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola