व्यवसायिक शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
व्यवसायिक शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

नारायणपुर. व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत बैगलेस-डे एवं कौशल बोध विषय पर आयोजित दो दिवसीय गैर-आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर समग्र शिक्षा कार्यालय, जामताड़ा व डायट, पबिया के संयुक्त तत्वावधान में व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत बैगलेस-डे एवं कौशल बोध विषय पर आयोजित दो दिवसीय गैर-आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ. आयोजन डीएसओ चार्ल्स हेंब्रम एवं डायट के प्राचार्य सुरेश महतो के नेतृत्व में किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को नयी शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यालयों में कौशल आधारित एवं व्यवसायिक शिक्षा प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए तैयार करना था. राज्य स्तर से चयनित 61 विद्यालयों, जिनमें 9 पीएम श्री विद्यालय भी शामिल हैं, जिसमें कुल 105 शिक्षकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन मुख्य मास्टर प्रशिक्षक राजन आसरे एवं संकाय सदस्य विनोद कुमार ने किया. दो दिवसीय सत्रों में कक्षा छह से मातृभाषा में स्किल एवं वोकेशनल शिक्षा के संचालन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, बैगलेस-डे के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता एवं रचनात्मकता विकसित करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. शिक्षकों को डिजिटल एवं प्रायोगिक साधनों के माध्यम से व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया. संकाय सदस्य तैय्यब अंसारी ने तकनीकी सहयोग प्रदान करते हुए कहा कि बैगलेस-डे छात्रों को पारंपरिक कक्षा से बाहर निकलकर अनुभावनात्मक अधिगम का अवसर देता है. समापन पर सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. विनोद कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola