शिक्षक पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को विद्यालय से पुन: जोड़ें : डीसी

जामताड़ा. ‘स्कूल रूआर 2026’ को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को एसजीएसवाई हॉल में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.
एसजीएसवाई हॉल में जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन संवाददाता, जामताड़ा. झारखंड शिक्षा परियोजना ने ‘स्कूल रूआर 2026’ को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को एसजीएसवाई हॉल में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया. इसका उद्घाटन उपायुक्त रवि आनंद, आइटीडीए निदेशक जुगनू मिंज, एसी पूनम कच्छप, डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया. डीसी रवि आनंद ने कहा कि जिला प्रशासन शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है. 15 से 30 अप्रैल तक जिले के सभी विद्यालयों में ‘रूआर कार्यक्रम’ चलाया जा रहा है. ‘रूआर’ संताली भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है “स्कूल वापसी”. उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 5 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ना है. आइटीडीए निदेशक जुगनू मिंज ने कहा कि मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर पोषक क्षेत्र के 5 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों नामांकन सुनिश्चित किया जाए. वहीं, डीएसइ ने प्रधानाध्यापकों से कहा कि विद्यालय स्तर पर सभी को जिम्मेदारी सौंपें और स्वयं भी उत्साही बने रहें. एडीपीओ रश्मि एक्का ने पीपीटी को प्रोजेक्टर के माध्यम से 15 से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के संदर्भ में जानकारी दी. कहा कि एक भी बच्चा स्कूल से वंचित न रहे, इसके लिए घर-घर सर्वेक्षण, अभिभावकों को जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया जाय. बीइइओ मिलन कुमार घोष, सर्किल मरांडी, सीआरपी दीप्ति पाल, फैज अकरम, शिक्षक महेश्वर घोष, हरि प्रसाद राम, विनीत झा, वाल्मीकि कुमार ने भी संबोधित किया. मौके पर बीइइओ बीणा रानी, सीआरपी सोमन कुमार घोष, अजय कुमार सिंह, रंजीत कुमार, पीरामल के सौभिक बनर्जी मौजूद थे. कार्यशाला का संचालन शिक्षक विद्या सागर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एडीपीओ ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




